PM Suryoday yojana क्या है,कैसे ले सकते है इसका लाभ,जाने प्रक्रिया

भारत सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक और नई योजना का प्रारम्भ किया है, जिसका पूरा नाम है “पीएम सूर्योदय योजना  ( PM  Suryoday Yojana )“ है  इस योजना के अंतर्गत, लगभग 1 करोड़ घरों की छतों पर मुफ्त में SMSY सोलर पैनल लगाया जायेगा । जिससे लोगों के बिजली के बिल से रहत मिलेगी  और लोग सोलर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा इस  योजना से गरीबों और मध्यम वर्ग के नागरिको की बिजली से निर्भरता को कम हो जाएगी  इस योजना से सरकार बिना किसी खर्च से 6 से 8 महीनों तक पड़ने वाली धूप का फायदा उठाने का उद्देश्य रखती है और  पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।

PM Suryoday yojana

योजनाPM  Suryoday Yojana
घोषणा22 जनवरी 2024
उद्देश्यगरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों की बिजली से निर्भरता कम करना, बिजली बिल की बचत, और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देना।
योजना के अंतर्गत सुविधालगभग 1 करोड़ घरों को मुफ्त में PMSY सोलर पैनल स्थापित करना है ।
लाभ धूप का फायदा, बिजली बिल में कमी, स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग।
ऊर्जा स्रोतसोलर पैनल
प्रक्रिया आवेदन कीऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से
पात्रतागरीबों और मध्यम वर्ग के लोगो के लिए ।
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, बैंक खाता, आवास प्रमाणपत्र आदि।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.pmsuryaghar.gov.in/
PM Suryoday yojana क्या है,कैसे ले सकते है इसका लाभ,जाने प्रक्रिया

PM Suryoday yojana

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत केंद्र सरकार देश के नागरिकों को सोलर रूफटॉप प्रदान करने जा रही है। इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप का वितरण करने वाली है इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। PM Suryodaya Yojana केंद्र सरकार की एक नई योजना है, जिसका उद्देश्य देश के एक करोड़ गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाना है। जिससे उन परिवारों को महँगे घरेलू बिजली बिलों से राहत मिल सके। यदि आप भारत के स्थाई नागरिक है तो आप भी  इस योजना में आवेदन कर सकते है  और इस योजना का लाभ उठा सकते है ।

PM Suryoday yojana Eligibility

  • भारत के मूल निवासी परिवार को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना में केवल गरीब एवं  माध्यम परिवार ही आवेदन कर सकते है ।
  • इस योजना का आवेदन के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय  2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास उनके नाम का मकान का मालिकाना अधिकार होना जरूरी है, जिसकी छत पर वह सोलर रूफ़टोप पैनल लगाना चाहता हो।
  • आवेदक राज्य सरकार या  केंद्र सरकार की इस प्रकार की किसी योजना में लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
  • आवेदक के पास आधार से जुड़ा हुआ एक बैंक खाता होना अनिवार्य है।

PM Suryoday yojana requied Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मोबाईल नंबर
  •  पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मकान के दस्तावेज
  • वार्षिक आय का प्रमाण
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • बैंक खाते की डिटेल्स

PM Suryoday yojana Benefits

  • इस योजना की घोषणा मोदी जी ने राम मंदिर के कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद 22 जनवरी के दिन की थी।
  • आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की केवल अभी तक घोषणा की है इस योजना को अप्रैल या मई महीने में लागू की जाएगी । 
  • केंद्र सरकार इस योजना के तहत देश के एक करोड़ से अधिक घरों पर सोलर सिस्टम पैनल लगाएगी। 
  • इस योजना का लाभ उठाकर देश के सभी नागरिक परेसान बिजली बिल से छुटकारा पा सकते हैं।
  • इस योजना में सोलर पैनल के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जाएगी।
  • PM Suryodaya Yojana के द्वारा सरकार अपने ऊर्जा संरक्षण के लक्ष्य को भी हासिल कर पायेगी ।
  • PM Suryodaya Yojana देश के नवीनीकरण ऊर्जा के उपयोग के उद्देश्य में एक मील का पत्थर साबित होगी।

PM Suryoday yojana registration

  PM Suryodaya Yojana Apply Online करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसे फॉलो करना होगा जो नीचे इस प्रकार दिए गए है –

  • PM Suryodaya Yojana का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट https://pmsuryaghar.gov.in/ पर विज़िट करनी होगी।

PM Suryoday yojana क्या है,कैसे ले सकते है इसका लाभ,जाने प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Apply for Rooftop Solar ” का  विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको PM Suryodaya Yojana Registration Form खुल जाएगा।जैसा की स्क्रीनशॉट में नीचे दिखया गया है 

PM Suryoday yojana क्या है,कैसे ले सकते है इसका लाभ,जाने प्रक्रिया

  • उस फॉर्म में आपको अपना राज्य, जिला, इलेक्ट्रिसिटी प्रवाइडर का नाम और कन्सूमर नंबर दर्ज करके अपना एक रजिस्ट्रैशन कर लेना है।
  •  अब आपको अपने मोबाईल नंबर के जरिए इस पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। जैसा की स्क्रीनशॉट में नीचे दिखया गया है 

PM Suryoday yojana क्या है,कैसे ले सकते है इसका लाभ,जाने प्रक्रिया

  •  लॉगिन होने के बाद  आपकी स्क्रीन पर एक और application form खुल जाएगा। फिर आपको को उसमे मांगी गयी सभी जानकारी को दर्ज  करके फॉर्म को सबमिट कर देना है 
  • फॉर्म को  सबमिट होने के बाद आपको इलेक्ट्रिसिटी प्रवाइडर से मंजूरी मिल जाएगी।
  • आपके आवेदन की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के डीलर से रूफ़टोप सोलर पैनल इंस्टॉल कर लेनी होगी।
  •  फिर इसके बाद आपको नेट मीटर के लिए आवेदन कर लेना है।
  • अब इन्स्पेक्शन के बाद आपको DISCOM द्वारा commissioning certificate कर दिया जाएगा।
  •  इसके बाद आपको इस सर्टिफिकेट के साथ आपको एक कैन्सल चेक और बैंक की जानकारी इस पोर्टल पर अपलोड कर देनी है।
  • इस प्रकार आप  बहुत ही आसानी से PM Suryoday Yojana apply  Online  कर सकते है ।
  • PM Surya Ghar Yojana Apply Online की अधिक जानकारी के लिए और भी योजनाओ की जानकारी इस लिंक का भी सहारा ले सकते हो।

PM Suryoday Yojana Objective

  • यदि आप भी भारत के एक सामान्य नागरिक है तो आपको इस बारे में आवश्य ही जानकारी होगी कि देश में कम से कम 6 से  8 महीने तक काफी तेज से धूप रहती है। भारत सरकार ने इस बात को समझा और नागरिकों को सोलर सिस्टम पैनल प्रदान करने का निर्णय लिया गया 
  •  भारत के सारे नागरिक बढ़ती बिजली से काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है इस योजना से उन्हें कोई बिल देने की बार बार परेशानी से छुटकारा हो जायेगा 
  • इससे सभी नागरिक अपने घर के ऊपर सोलर सिस्टम लगाकर अपने घर में ही बिजली का निर्माण कर सकते हैं और जितना चाहे उसका उपयोग कर सकते हैं।
  • इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले किसानों और गरीब परिवार को काफी अधिक सहायता मिलेगी 
  • अभी भी कई ग्रामीण क्षेत्र है जहा लोग बिजली बिल के वजह से और  बिजली के कटौती के दौरान भीषण गर्मी में भी गर्मी के वजा से काफी परेसान है 
  • अब इस योजना से आपके घर की बिजली आपके घर में ही बनेगी और आप जितना चाहे उसका उपयोग कर सकते हैं।

PM Suryoday yojana govt. Subsidy

इस सूर्योदय योजना के तहत, सरकार ने एक अच्छी खबर सुनाई है। इस योजना के तहत जो भी व्यक्ति रूफटॉप सोलर पैनल इंस्टॉल करना चाहता है, उसे ब्यक्ति को पुरे खर्च पर  60% की सब्सिडी भी मिलेगी। और बचे हुए 40% का व्यक्ति लोन के रूप में ले सकता है। जिससे लोगों को अपनी जेब से कोई पैसे नहीं देने होंगे ।

SchemePlant CapacitySubsidy %Subsidy Rs.
Rooftop Solar Scheme 20220-3 kW40%₹18,000/kW
Rooftop Solar Scheme 20223-10 kW20%₹9,000/kW
PM Suryoday Yojana 2024*0-3 kW60%₹27,000/kW
PM Suryoday Yojana 2024*3-10 kW40%₹18,000/kW

PM Suryoday yojana helpline number

यदि आपको को किसी भी तरह की समस्या का सामना ऑनलाइन आवेदन में करना हो रहा है तो हम आपको नीचे संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल दे दिए है – 

Email:- rts-mnre@gov.in

Toll Free Number:- 15555

PM Suryoday yojana

प्रश्न :- प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना क्या है?

उत्तर :-  PM Suryoday Yojana के माध्यम से देश के नागरिको को बिजली बिलो से मुक्ति देने के लिए उनको घरो पर सौलर पैनल लगाए जाएगें। इसके लिए इसके लिए केन्द्र सरकार नागरिको को सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी देगी। ताकि उनके विद्युत बिलो से राहत दी जा सके।

प्रश्न :-PM Suryoday Yojana का ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ? 

उत्तर :-PM Suryodaya Yojana का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट https://pmsuryaghar.gov.in/ पर विज़िट करनी होगी।

प्रश्न :-PM Suryoday Yojana का आवेदन करने के लिए आपको किन किन दस्तावेजो की आवश्यकता होती है ? 

उत्तर :-कुछ दस्तावेज निम्न है 

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मोबाईल नंबर
  •  पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मकान के दस्तावेज
  • वार्षिक आय का प्रमाण
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • बैंक खाते की डिटेल्स
प्रश्न :-PM Suryoday Yojana के क्या क्या पात्रता होती है ?

उत्तर :- कुछ पात्रता निम्न है –

  • भारत के मूल निवासी परिवार को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना में केवल गरीब एवं  माध्यम परिवार ही आवेदन कर सकते है ।
  • इस योजना का आवेदन के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय  2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।